Top News

PLANET PARADE 2025: आसमान में एक साथ नज़र आएंगे ये 6 ग्रह!!!

21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 के बीच आसमान में रुचि रखने वाले दुनियाभर के लोग आसमान में एक साथ 6 ग्रहों को देख सकेंगे।

PLANET alignment


शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ये वो 4 ग्रह हैं जिन्हें लोग नंगी आंखों से देख सकेंगे।

PLANET parade


जबकि यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए टेलीस्कोप का उपयोग करना पड़ेगा।

PLANET parade


नासा के अनुसार: एक साथ कई ग्रहों का दिखना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन यह हर साल नहीं होता।

इस घटना को कई बार ग्रहों का श्रेणीबद्ध होना कहते हैं।

लेकिन ये ग्रह सच में एक दूसरे के आगे- पीछे नहीं होंगे।

PLANET parade


सभी ग्रह सूरज के चारों तरफ अलग-अलग स्पीड और दूरी पर परिक्रमा करते हैं। जब वो अपनी कक्षा में एक खास बिंदु पर आते हैं, तो उस वक्त पृथ्वी से देखने पर ऐसा भ्रम होता है कि वो एक ही कतार में हैं।

तो ग्रहों का ऐसा श्रेणीबद्ध होना शायद बहुत खास नहीं है, पर ऐसा कम ही होता है कि चार- पांच चमकते हुए ग्रह एक साथ दिखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post